रुद्रपुर, अप्रैल 14 -- रियाजुद्दीन अंसारी, नानकमत्ता। काशीपुर के कला मंदिर में सोमवार को आयोजित समारोह में अंतरराष्ट्रीय और एशियाई स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। दर्जाधारी सीमा चौहान और पावर स्लैप चैंपियन जुझार सिंह ने न्यू लाइट स्कूल नानकमत्ता के छात्रों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने पर सम्मानित किया। हरमंदीप कौर को बैंकॉक में आयोजित एशियाई चैंपियनशिप में पांचवीं रैंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। वहीं गुरबख्श सिंह को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दो रजत पदक जीतने पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मेयर दीपक वाली, उत्तराखंड एथलीट कमिशन के अध्यक्ष विजेंद्र चौधरी, संस्थापक संजय अग्रवाल, अंतरराष्ट्रीय कोच किशन सिंह चौहान, विद्यालय के प्रबंधक मलूक स...