नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। केबिल बिछाने के कार्य के चलते न्यू रोहतक रोड पर 17 मई तक यातायात प्रभावित रहेगा। इसी तरह यूपी बॉर्डर पर पावी सादकपुर से खजूरी खास चौक के बीच निर्माण कार्य चलने के कारण अगले तीन माह तक डायवर्जन रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर इसे लेकर एडवाइजरी जारी कर लोगों को वैकल्पिक मार्गों से जाने की सलाह दी है। न्यू रोहतक रोड के बजाए देशबंधु गुप्त रोड का उपयोग करेंदिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि न्यू रोहतक रोड पर देव नगर से जेबी-4 (ईदगाह के पास) तक दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड 220 केवी की केबल भूमिगत बिछा रहा है। इस दौरान लिबर्टी सिनेमा से कमल टी-पॉइंट तक विभिन्न स्थानों पर सड़क काटने का काम जारी है, जो 17 मई तक चलेगा। सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेड्स लगाए गए हैं, जिसके कारण इस रास्ते पर य...