बेगुसराय, जनवरी 19 -- गढ़हर(बरौनी)। गढ़हरा न्यू रेलवे कॉलोनी स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के पास बना बड़ा पोखर बच्चों व वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। रेल नेता कृष्णकांत, दिलीप कुमार प्रसाद, विमल कुमार, जीवानंद मिश्र, विकास चंद्र सिन्हा, मुरारी कुमार समेत स्थानीय लोगों ने इस पोखर का सौंदर्यीकरण कर सीढ़ीनुमा घेराबंदी करने की मांग रेल प्रशासन से की है। लोगों का कहना है कि केंद्रीय विद्यालय में छोटे-छोटे बच्चे भी साइकिल से पढ़ने आते हैं। यदि असंतुलित होकर इस पोखर में गिर जाएंगे तो अनहोनी हो सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.