न्यू रून्नीसैदपुर हॉल्ट पर ट्रेन के ठहराव को बनेगी जन आक्रोश मानव शृंखला
मुजफ्फरपुर, जून 5 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी रेलखंड के न्यू रून्नीसैदपुर हॉल्ट को स्टेशन का दर्जा देने की मांग को लेकर सोमवार को जन आक्रोश मानव शृंखला बनाई जाएगी। सुबह 10 से 11 बजे के बीच इसका निर्माण होगा। इस संबंध में आरपीएफ ने समस्तीपुर मंडल को जानकारी दी है। इसमें बताया है कि रुन्नीसैदपुर विकास समिति के बैनर तेल जन आक्रोश मानव शृंखला का निर्माण रून्नीसैदपुर चौक के पास एनएच-22 के दोनों तरफ किया जाएगा। व्यापारियों से समिति ने अपील की है कि सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक इसके समर्थन में दुकानों को बंद रखें। इसे लेकर एक पोस्टर भी जारी किया गया है। इसमें न्यू रून्नीसैदपुर हॉल्ट को स्टेशन का दर्जा देने की मांग की गयी है। इसके अलावा यहां सभी एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव का भी आग्रह किया गया है। जनप्रतिनिधि, व्यापारी, यु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.