नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- दक्षिणी दिल्ली के न्यू राव तुला राम फ्लाईओवर पर साउंड बैरियर लगाए जाएंगे। इससे फ्लाईओवर के आसपास के इलाके में रहने वालों लोगों को शोर से राहत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इस काम के लिए 4.20 करोड़ रुपये का फंड स्वीकृत कर दिया है। तीन माह के भीतर साउंड बैरियर लगा दिए जाएंगे। न्यू राव तुला राम फ्लाईओवर 2.70 किलोमीटर लंबा है। इसके आसपास कई रिहायशी इलाके हैं, जिनमें रहने वाले वाहनों के शोर से परेशान रहते हैं। यहां शिक्षण संस्थानों में छात्रों को पढ़ाई में समस्या होती है। सेना से जुड़े एक दफ्तर से भी लगातार शिकायतें आ रही थीं। इनको संज्ञान लेकर शोर की समस्या का समाधान करने के लिए फ्लाईओवर के दोनों ओर साउंड बैरियर लगाने का निर्णय लिया गया है।घरों तक वाहनों का शोर नहीं पहुंचेगा पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ अधिकारी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.