आगरा, जनवरी 3 -- कस्बा में संचालित न्यू मेट्रो हॉस्पीटल में उपचार के दौरान एक नवजात की शनिवार को मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में उपचार के दौरान लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंगामा की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर आक्रोशित परिजनों को शांत किया। जानकारी पर तहसीलदार एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पहुंच गई। टीम ने जांच पड़ताल के दौरान बिना अनुमति चलाए जा रहे एनआईसीयू कक्ष को सील कर दिया। साथ ही प्रसूता एवं नवजात के उपचार संबंधी दस्तावेज तीन दिन में कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश संचालक को दिए। परिजनों के मुताबिक गत दिनों गंजडुंडवारा के बहोटा निवासी दीपक ने अपनी पत्नी अनामिका को प्रसव के लिए गंजडुंडवारा के न्यू मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। यहां प्रसव के दौरान अनामिका ने एक पुत्र को जन्म दिया, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.