मुजफ्फरपुर, मार्च 27 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रामनवमी पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्मोत्सव न्यू मार्केट स्थित मोटानी भवन में मनाया गया। उत्तर बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर भीमसरिया ने भगवान श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण जी एवं हनुमान जी को फूल माला पहना कर उनकी पूजा की। शाम में कीर्तन का आयोजन किया गया और भगवान राम की स्तुति वंदना की गई। उसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सज्जन शर्मा, रवि मोटानी, श्वेता मोटानी, अरुण कुमार, अभिषेक चाचान, प्रकाश पालड़ीवाल आदि ने अपने भजनों की प्रस्तुति से आनंदित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.