कटिहार, दिसम्बर 7 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि शहर में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी है। शनिवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर निगम द्वारा राजेंद्र प्रसाद पथ, न्यू मार्केट में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। प्रशासन की सख्ती से अतक्रमण हटाओ अभियान से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। पुलिस बल के साथ निगम के पदाधिकारी व कर्मी न्यू मार्केट पहुंचे। इस दौरान दुकानदारों को सड़क किनारे दुकान लगाने या अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान मॉल संचालक व दुकानदारों से 26 हजार से अधिक का जुर्माना वसूला गया। न्यू मार्केट में सड़क पर ही लगने वाली सब्जी दुकानों को भी हटाया गया। सब्जी विक्रेताओं को सड़क पर दुकान लगाने पर सामान जब्त करने के साथ ही सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। आरपी रोड स्थित एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.