कानपुर, जून 26 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली की ओर से आकर प्रयागराज जाने वाली मालगाड़ी के इंजन का चौथा और पांचवां वैंगन डीएफसीसी के न्यू भीमसेन स्टेशन के यार्ड पर बेपटरी हो गया। इसकी वजह से डाउन मार्ग पर यातायात ठप हो गया। लगभग आठ घंटे बाद ट्रेन के वैंगन हटाकर लाइन क्लीयर कराई गई। ट्रेन के बेपटरी होने के मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। रेलवे अफसरों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 3.16 बजे जब मालगाड़ी न्यू भीमसेन स्टेशन से जैसे ही प्रयागराज जाने को अप लाइन से डाउन मार्ग जाने को मुड़ी। इंजन तो निकल गया पर चौथा और पांचवां वैंगन खड़खड़ाहट के साथ पटरी से उतर गए। कंट्रोल की सूचना पर डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर ट्रेन संचालन ठप हो गया। कई ट्रेनों को पिछले स्टेशनों या यार्ड पर रोक दिया गया। प्रारंभिक जांच में पटरियों की खामी का अनुमान लगाया ज...