रामगढ़, जुलाई 14 -- उरीमारी, निज प्रतिनिधि। रैयत विस्थापित समिति के सदस्यों ने उरीमारी ओपी प्रभारी को मांग पत्र सौंपा है। जिसमें कम जमीन वाले और भूमिहीन लोगों पर न्यू बिरसा रोड सेल संचालन का आरोप लगाया है। साथ ही कहा है कि सेल में वसूली जा रही राशि का हिसाब दिया जाए। इसमें काफी बंदरबांट है। ग्रामीणों ने कहा है कि सेल का संचालन के लिए नई कमेटी का गठन किया जाए। यह कमेटी गलत है। ग्रामीणों ने कहा है कि हमारी पूरी जमीन और घर मकान सीसीएल पहले ही अधिग्रहित कर चुकी है। जबकि हम ग्रामीणों को इससे वंचित कर दिया गया है। यहां प्लांट कर नाम पर पैसा का बंदर बांट कर रहे हैं। इसकी जांच कराई जाए। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी से कहा है कि न्यू बिरसा रोड सेल में हो अत्याचार और भ्रष्टाचार को रोका जाए। यहां नई कमेटी का गठन करा उन्हें भी इसमें भागीदारी दिलवाया जाए...