भागलपुर, सितम्बर 7 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। न्यू फरक्का और तिलडांगा के बीच प्रभावित रेलखंड पर सामान्य हो गया है। ट्रेन परिचालन शुरू कर दिया गया है। तीन सितंबर की रात लगातार बारिश के कारण रेलवे तटबंध धंसने से पटरियों के बीच से पानी रिसाव होने लगा। जहां ट्रैक धंसा था उसके पास ही तालाब के कारण मिट्टी का कटाव बढ़ गया, जिससे अप रेल पटरी के नीचे की जमीन कमजोर होकर धंस गई। मरम्मत और सुरक्षा जांच के बाद रेल सेवाएं बहाल की गईं। मानसून पेट्रोलिंग टीम और लोको पायलट को शार्प लुक आउट नोटिस ने बड़ी घटना को रोका। जिससे देर रात एक बजे के बाद ट्रेन संचालन समय पर रोक दिया गया। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेन रद्द, कटिहार होकर चली फरक्का व ब्रह्मपुत्र मेल पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक गीतिका पांडेय, प्रधान मुख्य अभियंता विक्रम गुप्ता,...