बांदा, मई 3 -- बदौसा। न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहगंज की पड़ताल में जन आरोग्य मेले में डॉक्टर अनुपस्थित मिले। लैब टेकशियन विक्रम , वार्ड ब्वाय रावेंन्द्र और नर्स गीता देवी बीमारी के लक्षण पूछ कर मरीजों को दवा देते रहे। वार्ड ब्वाय ने बताया कि डॉक्टर नागेंद शुक्ला की ड्यूटी नरैनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी में लगी थी। इसलिए वह मेले में नही आ सके। बुखार, उल्टी , दस्त आदि के 30 मरीजों ने पंजीयन कराया। उन्हें दवाए दी गई हैं। मौके पर मरीजों के पीने की व्यवस्था गायब रही। मरीज रानी ने बताया कि घर से पानी की बोतल लेकर आए हैं। यह भी पढ़ें- पेट दर्द के साथ आंखों के संक्रमण के बढ़े मरीज यह भी पढ़ें- निरीक्षण में ऊंचा गांव पीएचसी पर गंदगी मिलने पर सीएमओ ने जताई नाराजगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.