बांदा, मई 3 -- नरैनी। गुढ़ा गांव स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित आरोग्य मेले में पड़ताल की गई तो तमाम खामियां मिलीं। यहां स्वास्थ्य व्यवस्थाएं सवालों के घेरे में रहीं। मेले के दौरान केंद्र में फार्मासिस्ट राधे चरण मिश्रा एवं वार्ड ब्वाय अमित कुमार मौजूद मिले। चिकित्सक डॉ. संगीता राजपूत अनुपस्थित मिलीं। फार्मासिस्ट ने बताया कि डॉ. राजपूत दोपहर 12 बजे ही केंद्र से चली गई थीं। मेले में केवल 10 मरीज ही पहुंचे हैं। भीषण गर्मी के बीच स्वास्थ्य केंद्र में बिजली व्यवस्था न होने से मरीजों और कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीजों का कहना था कि आरोग्य मेले में डॉक्टर की अनुपस्थिति और बिजली जैसी मूलभूत सुविधा का अभाव स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को दर्शाता है। यह भी पढ़ें- न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहगंज: लक्षण ...