मुंगेर, अक्टूबर 5 -- धरहरा, एक संवाददाता। लड़ैयाटांड थानाक्षेत्र के न्यू पैसरा गांव में शनिवार को एक महिला ने कथित रूप से गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान आजिमगंज गांव निवासी जयराम बिंद की पत्नी रूपा देवी(35 वर्ष) थी। मृतका के ससुर देबू बिंद ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें शाम करीब चार बजे मिली। तबतक परिजन रूपा देवी को इलाज के लिए धरहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा चुके थे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि वह सुबह सात बजे न्यू पैसरा स्थित घर से पुराने घर आजिमगंज के लिए निकले थे। उस समय सबकुछ सामान्य था। उनका पुत्र जयराम भी मजदूरी के लिए बाहर गया था। दोपहर में जब उनकी पत्नी घास काटकर लौटीं, तो पोते को रोते देखा और घर की ओर दौड़ीं। अंदर पहुंचने पर रूपा देवी पंखे से लटका देखा। बेटी पुतुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.