मधेपुरा, अप्रैल 20 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डीएम अभिषेक रंजन और एसपी संदीप सिंह ने संयुक्त रूप से न्यू पुलिस लाईन परिसर में पौधरोपण किया। मौके पर अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि पौधरोपण वर्तमान समय की महती आवश्यकता है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। मौके पर उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को पौधों की देखभाल व संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। डीएम ने कहा कि पेड़ न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखते हैं, बल्कि मानव जीवन के लिए भी अत्यंत उपयोगी हैं। एसपी ने सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। यह भी पढ़ें- लायंस क्लब ने पौधरोपण किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.