न्यू पुलिस केंद्र परिसर में ओपन जिम का उद्घाटन
गिरडीह, मई 19 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। न्यू पुलिस केंद्र परिसर में मंगलवार को ओपन जिम का उद्घाटन किया गया। जिम का विधिवत उद्घाटन डीसी रामनिवास यादव एवं एसपी डॉ बिमल कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उद्घाटन के बाद दोनों अधिकारियों ने ओपन जिम में लगे उपकरणों का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर डीएसपी मुख्यालय वन नीरज कुमार सिंह, डीएसपी मुख्यालय टु कौशर अली, नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.