महाराजगंज, अप्रैल 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महदेवा दुबे स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में अस्पताल के लाखों रुपये के संसाधन जलकर नष्ट हो गए। सूचना पर पहुंचे सीएचसी फरेंदा के अधीक्षक डॉ. एमपी सोनकर ने घटनास्थल का जायजा लिया और नुकसान की जांच पड़ताल की।महदेवा दुबे स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अचानक आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक अस्पताल में मौजूद लाखों का फर्नीचर इनवर्टर बेड व दवाएं जलकर राख हो गईं। ओपीडी देख रहे डॉक्टर सीबी पाण्डेय व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि वे मरीजों का इलाज कर रहे थे तभी अचानक आग की लपटें देख जान बचाने के लिए बाहर की तरफ भागे।अतिक्रमण यह भी पढ़ें- वैसाख आते ही आग की लपटें : पूर्णिया जिले में वर्ष 2025-26 में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.