बांदा, अप्रैल 19 -- बदौसा। बिना चिकित्सक न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बदौसा में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के दौरान फार्मासिस्ट आयुष विनोद कुमार कुशवाहा ने बुखार व उल्टी आदि के कुल 11 मरीज आए। उनके लक्षण पूछकर प्राथमिक उपचार देने के साथ पानी ज्यादा पीने की सलाह दी। बिना जरूरत के बाहर न निकलने की सलाह के साथ ओआरएस पीने की सलाह मरीजो को दी गई । इस दौरान फार्मासिस्ट के अलावा राजाभैया (एलटी ) पंकज गुप्ता (एलटी टीवी) और वार्ड ब्वाय शारदा प्रसाद ने मरीजों की जांच व इलाज किया। यह भी पढ़ें- अस्पताल में डॉक्टर समेत चार स्वास्थ्य कर्मी नहीं मिले, मांगा जवाब यह भी पढ़ें- पीएचसी पर लगा मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला यह भी पढ़ें- तेज धूप से बढ़े खांसी-जुकाम और त्वचा रोगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...