बांदा, मई 24 -- बदौसा। फतेहगंज न्यू पीएचसी में आयुष डॉ. नागेंद्र शुक्ला की ओपीडी में 14 मरीज पहुंचे। इनमें वायरल फीवर, उल्टी-दस्त व डायरिया के मरीज ज्यादा रहे। डॉक्टर से परामर्श लेने के बाद फार्मासस्ट अखिलेश ने दवाएं दीं। लैब टेक्नीशियन विक्रम, वार्ड ब्वाय रावेंद्र मौजूद रहे। दवाएं और ओआरएस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिला। मरीजों की प्यास मिटाने के लिए घड़े में पानी रखा गया था। एक मरीज ने बताया कि ओआरएस रखा तो है, पर किसी को दिया नहीं गया। यह भी पढ़ें- आरोग्य मेलाशिविर में नहीं मिले डाक्टर, नर्स एएनएम के सहारे इलाज यह भी पढ़ें- पांच घंटे में सिर्फ एक मरीज का पंजीकरण, लैब कर्मी को मरीज बनाकर खिंचवाई फोटो

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...