बांदा, मई 3 -- पैलानी। पैलानी क्षेत्र में न्यू पीएचसी चंदवारा, सिंधनकलां व गड़रिया की पड़ताल की गई। चंदवारा गांव में स्थित न्यू पीएचसी में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ.अंकुर अवस्थी, एलटी अखिलेश ने 14 मरीज देखे और दवाएं दीं। सिंधन कला में डॉ. सुमन ने 23 मरीजों ती जांच व इलाज किया। यहां एलटी सुधांशु मौजूद रहे, तथा अन्य कर्मचारी गायब रहे। गडरिया अस्पताल में डॉ. शशी ने बताया कि अब तक 27 मरीज आए हैं। एलटी विवेक त्रिपाठी के सहयोग से उन्होंने जांच व इलाज किया। डाक्टरों ने बताया कि ज्यादातर सर्दी-जुकाम व बुखार के मरीज आए हैं। सभी को मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने व ओआरएस घोल पीने की सलाह दी गई है। यह भी पढ़ें- पेट दर्द के साथ आंखों के संक्रमण के बढ़े मरीज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.