बांदा, जून 14 -- बांदा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवारा में रविवार को पड़ताल के दौरान चिकित्साधिकारी डॉ. सुमन देवी मरीजों का इलाज करते मिलीं। मौके पर दो मरीज बैठे थे, इनमें एक बुखार से पीड़ित था तो दूसरा पेट दर्द से। बताया कि लैब टेक्नीशियन अखिलेश सिंह गौतम मरीजों की जांच कर रहे हैं और बीपीएम स्वप्निल गुप्ता को दवाएं देने में लगाया गया है। मरीजों ने बताया कि भीषण गर्मी में यहां ठंडे पानी की समस्या है। अन्य व्यवस्थाएं तो ठीक हैं। डाक्टर ने इत्मिनान से मरीजों के देखा और स्वास्थ्य सलाह तथा दवाएं दी। इस दौरान किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन भी लगाए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...