खगडि़या, अगस्त 30 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रूट में चलने वाली कई ट्रेनें रविवार को देरी से चली। जिससे रेल यात्री खासे परेशान रहे। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 15566 डाउन न्यू दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे देरी से चली। वहीं 63308 डाउन समस्तीपुर-कटिहार मेमू करीब दो घंटे विलंब से पहंुची। जबकि 11402 अप सुपौल-पुणे एक्सप्रेस करीब आधे घंटे देरी से चली। वहीं 15945 डाउन मुंबई-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे देरी से चली। इधर 63349 अप सहरसा-समस्तीपुर मेमू करीब एक घंटे विलंब से चली। जबकि 63306 डाउन सोनपुर-कटिहार मेमू करीब एक घंटे देरी से पहंुची। इधर अन्य कई ट्रेनें भी विलंब से चल रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...