रांची, दिसम्बर 19 -- तोरपा, प्रतिनिधि। चिल्ड्रेन ऑफ द न्यू डॉन में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव समारोह सह क्रिसमस गैदरिंग मनाया गया। वार्षिकोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि फादर अरविंद बारला, पंचायत समिति सदस्य सोफिया सुल्ताना एवं प्राचार्या सिस्टर सुषमा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदना गीत से हुई, जिसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का सिलसिला आरंभ हुआ। मौके पर मुख्य अतिथि फादर अरविंद बारला ने बच्चों को माता-पिता के सम्मान का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में चाहे जितनी भी ऊंचाइयों को छू लें, माता-पिता को कभी अपने से अलग न करें और उन्हें कष्ट न पहुंचाएं। साथ ही सभी जाति, धर्म और मजहब का सम्मान करने की सीख दी। इस अवसर पर प्राचार्या सिस्टर सुषमा ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि सभी के सहय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.