नई दिल्ली, मार्च 18 -- रेनो डस्टर की कीमतों से पर्दा उठ चुका है। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 10.49 लाख रुपए से 16.99 लाख रुपए के बीच हैं। खास बात ये है कि अपने सेगमेंट में ये दूसरी SUVs से सस्ती है। ऐसे में आप न्यू डस्टर के बेस वैरिएंट ऑथेंटिक को खरीदने का मन बना रहे हैं, लेकिन आपके पास बजट नहीं है। तब आप इसे आसान EMI से भी खरीद सकते हैं। मान लेते हैं कि आप इसकी एक्स-शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपए का 2.49 लाख रुपए का डाउन पेमेंट करके 8 लाख का लोन लेते हैं, तब अलग-अलग इंटरेस्ट रेट और टेन्योर (साल) पर कितनी EMI बनेगी इसके बारे में जानते हैं। देश के अंदर कई बैंकों के साथ फाइनेंस कंपनियां ऑटो लोन देती हैं। इनका इंटरेस्ट रेट अलग-अलग हो सकता है। आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि लोन कार की एक्स-शोरूम कीमत का 20% तक ही मिलता है। आपको इंश्योरेंस, RTO, र...