नई दिल्ली, मार्च 18 -- रेनो इंडिया (Renault India) ने घोषणा की है कि उसने डस्टर (Duster) के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वैरिएंट की बुकिंग रोक दी है। दरअसल, कंपनी का कहना है कि इसकी जबरदस्त डिमांड के चलते 2026 तक के सभी प्रोडक्शन स्लॉट भर चुके हैं। कंपनी के सेल्स और मार्केटिंग के वाइस प्रेसिडेंट, फ्रांसिस्को हिडाल्गो ने बताया कि स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वैरिएंट की कुल बुकिंग में से 39% बुकिंग मेट्रो शहरों से आई है। बता दें कि थर्ड जनरेशन डस्टर के बेस टर्बो-पेट्रोल मॉडल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपए है। इसकी प्री-बुकिंग पहले ही शुरू हो गई थी। जिसके लिए कंपनी ने 21,000 रुपए का टोकन अमाउंट तय किया था। न्यू डस्टर के लॉन्च के दौरान हिडाल्गो ने कहा, "हमें हाइब्रिड पावरट्रेन के लिए जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। अभी की बात करें तो, इस साल के लिए हमारी स...