कानपुर, मार्च 13 -- कानपुर। न्यू ट्रांसपोर्ट नगर में 50 करोड़ की लागत से दो सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए केडीए द्वारा तैयार की गई डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट को शासन की व्यय वित्त समिति ने मंजूरी दे दी है। अब अंतिम स्वीकृति के लिए फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय में भेजी गई है। शासन में व्यय वित्त समिति की बैठक में डीपीआर को स्वीकृति दी गई। इससे पहले अवस्थापना निधि से 250 करोड़ की परियोजनाओं की डीपीआर को मंजूरी मिल चुकी है। कुल 721 करोड़ की परियोजनाओं की कार्ययोजना स्वीकृत हुई थी, जिनकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने के लिए केडीए को निर्देश दिए गए थे। समिति की बैठक में केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल भी मौजूद थे। उन्होंने शासन को बताया कि न्यू ट्रांसपोर्ट नगर के साथ ही पनकी क्षेत्र में कई आवासीय विकसित हो चुकी हैं। इनका सीवे...