जमशेदपुर, मार्च 11 -- गोलमुरी थाना क्षेत्र की न्यू टाटा लाइन में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस मामले में नेहा देवी की शिकायत पर विवेक कुमार, अंकुश कुमार, प्रिंस कुमार, राजू प्रसाद और सुनीता देवी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद मामले की छानबीन की जा रही है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके। बताया जाता है कि किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने नेहा देवी के साथ मारपीट की थी, जिसमें उन्हें चोट भी आई थी। घटना के बाद पीड़िता ने गोलमुरी थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी पक्ष की तलाश भी की जा रही है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.