न्यू जलपाईगुड़ी व अमृतसर के बीच चलेगी अमृत भारत
बगहा, मई 14 -- नरकटियागंज,हिसं। रेल प्रशासन की ओर से नरकटियागंज जंक्शन होकर एक जोड़ी और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन की अनुमति दी गई है। यह ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी और अमृतसर के बीच साप्ताहिक तौर पर चलेगी। ट्रेन की टाइमिंग भी घोषित हो गई है। हालांकि इसका परिचालन कब शुरू होगा,इसका खुलासा नहीं किया गया है। इस बावत जारी पत्र के मुताबिक 14663 नंबर की अमृत भारत ट्रेन सप्ताह में प्रत्येक शनिवार को न्यू जलपाईगुड़ी से अमृतसर जाएगी। वहीं 14664 ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी के लिए चलेगी। लंबी दूरी की इस ट्रेन में स्लीपर व जनरल बोगियां होंगी और यह ट्रेन सिकटा, रक्सौल,बैरगनिया, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड आदि होकर चलेगी। यह भी पढ़ें- अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू ट्रेन का परिचालन शुरू होने के संबंध में पूछने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.