खगडि़या, जून 9 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रूट में चलने वाली कई ट्रेनें सोमवार को भी देरी से चली। जिससे रेल यात्री खासे परेशान रहे। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 19602 अप न्यू जलपाईगुड़ी-उदयसिटी साप्ताहिक एक्सप्रेस करीब सवा चार घंटे विलंब से चली। जबकि 63349 अप सहरसा-समस्तीपुर मेमू पौने घंटे लेट पहंुची। इधर 05574 देवघर-सरायगढ़ मेमू एक्सप्रेस पौने घंटे देरी से चली। वहीं 03408 अप कटिहार-भागलपुर स्पेशल ट्रेन करीब सवा दो घंटे विलंब से पहंुची। जबकि 28182 कटिहार-टाटानगर एक्सप्रेस सवा घंटे लेट चली। वहीं 12203 अप सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस करीब सवा तीन घंटे लेट चली। जबकि 01666 अगरतला-रानीकमलापति स्पेशल ट्रेन सवा दो घंटे देरी से चली। वहीं 15714 डाउन पटना-कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब सवा घंटे विलंब से पहंुची। इधर अन्य कई ट्रेनें भी विलंब स...