खगडि़या, जून 9 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रेलखंड पर चलने वाली कई ट्रेनें मंगलवार को भी देरी से चली। जिससे रेल यात्री परेशान रहे। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 15725 अप न्यू जलपाईगुड़ी-आनंदविहार एक्सप्रेस करीब चार घंटे विलंब से चली। वही 63308 डाउन समस्तीपुर-कटिहार मेमू करीब दो घंटे देरी से पहंुची। जबकि 63349 अप सहरसा-समस्तीपुर मेमू करीब सवा घंटे लेट चली। साथ हीं 15714 डाउन पटना-कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे विलंब से पहंुची। इसके अलावा 03408 अप कटिहार-भागलपुर स्पेशल ट्रेन करीब पौने तीन घंटे देरी से पहंुची। वहीं 15280 डाउन आनंदविहार-सहरसा पूरबिया एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे लेट पहंुची। इधर 15708 डाउन अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस करीब पौने घंटे देरी से चली। यह भी पढ़ें- न्यू जलपाईगुड़ी-आनंदविहार एक्सप्रेस चार घंटे विलंब से चली,...