कटिहार, मार्च 7 -- कटिहार, एक संवाददाता मंडल रेल प्रबंधक किरेन्द्र नारा ने शुक्रवार को न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं के साथ-साथ रनिंग स्टाफ को दी जा रही व्यवस्थाओं की भी गहन समीक्षा की गई।रनिंग रूम की सुविधाओं की हुई जांचनिरीक्षण कार्यक्रम के क्रम में न्यू जलपाईगुड़ी में स्थित महानंदा रनिंग रूम का डीआरएम ने विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान रनिंग स्टाफ के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की गई। विशेष रूप से भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और हाइजीन की स्थिति की जांच की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।प्लेटफॉर्म पर यात्री सेवाओं का लिया जायजाडीआरएम ने न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या चार स्थित सुभनियार काउंटर का भी निरीक्षण किया। यह...