न्यू जर्सी में 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, डॉ. चिन्मय पंड्या ने दिया जन्मशताब्दी वर्ष का संदेश
हरिद्वार, अगस्त 4 -- हरिद्वार, संवाददाता। अखिल विश्व गायत्री परिवार की माता भगवती देवी शर्मा के जन्मशताब्दी वर्ष के तहत अमेरिका के न्यू जर्सी में 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। देव संस्कृति विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष डॉ. चिन्मय पंड्या के नेतृत्व में आयोजित इस महायज्ञ में अमेरिका के विभिन्न राज्यों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने विश्वशांति, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और युग निर्माण का संकल्प दोहराया। महायज्ञ के समापन पर दीप महायज्ञ का भी आयोजन किया गया।
महायज्ञ का उद्देश्य डॉ. चिन्मय पंड्या ने कहा कि जन्मशताब्दी वर्ष केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य और माता भगवती देवी शर्मा के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का वैश्विक जनजागरण अभियान है। उन्होंने कहा कि गुरुसत्ता का मार्गदर्शन प्रत्येक साधक के साथ है ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.