नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- New Chandigarh Weather Report: पंजाब किंग्स वर्सेस राजस्थान रॉयल्स मैच आज न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में बने महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस सीजन यह यहां चौथा और संभवतः आखिरी मुकाबला है, क्योंकि बाकी के लीग फेज के मैच पंजाब किंग्स धर्मशाला में खेलने वाली है। अगर मुल्लांपुर को प्लेऑफ्स के मैचों की मेजबानी नहीं मिलती है तो फिर पंजाब वर्सेस राजस्थान मैच यहां आईपीएल 2026 का आखिरी मैच होगा। यही कारण है कि यह मैच खास होगा। हालांकि, फैंस को एक डर है कि कहीं बारिश इस मैच में विलेन न बन जाए? अगर आपको भी यह डर सता रहा है तो आप न्यू चंडीगढ़ की वेदर रिपोर्ट के बारे में जान लीजिए। भारतीय मौसम विभाग की रिपोर्ट की मानें तो चंडीगढ़ में आज बारिश होने की संभावना है। हालांकि, बारिश होने का अनुमा...