धनबाद, अगस्त 14 -- धनबाद। यात्री सुविधाओं के विस्तार एवं टिकटिंग व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में धनबाद मंडल के न्यू गिरिडीह हॉल्ट पर एम-यूटीएस सेवा की शुरुआत की गई। न्यू गिरिडीह हॉल्ट पर गुरुवार से मोबाइल अनारक्षित टिकट प्रणाली के माध्यम से अनारक्षित यात्रा टिकट जारी करने की सुविधा शुरू कर दी गई। इसके साथ ही न्यू गिरिडीह हॉल्ट, पूर्व मध्य रेलवे का पहला हॉल्ट बन गया है, जहां हॉल्ट ठेकेदार के माध्यम से एम-यूटीएस टिकट जारी किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...