न्यू गणेशगंज में सीवर जैसी पानी की सप्लाई
लखनऊ, मई 23 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता न्यू गणेशगंज पंजाबी मोहल्ले के लोग एक बार फिर सीवरयुक्त बदबूदार पानी की आपूर्ति से परेशान हैं। भीषण गर्मी में लोगों को दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। पानी भरने में लोगों की हालत खराब हो रही है।यहां माहभर पहले भी सीवर युक्त पानी की आपूर्ति हो रही थी। कई बार शिकायत के बाद जलकल के कर्मचारी मामूली मरम्मत करके चले गए। कुछ दिनों तक साफ पानी मिला, लेकिन पिछले तीन दिन से फिर सीवरयुक्त पानी घरों में पहुंचने लगा है। पानी का रंग पीला और भयंकर बदबू है। पानी का आपूर्ति शुरू होते ही पूरे घर में बदबू फैल जा रही है। लोगों को नल की टोटी खोलने में डर लग रहा है। इस मोहल्ले में लगभग 100 घर हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि हालत यह है कि नहाने व कपड़े धोने के लिए भी पानी ढो कर लाना पड़ रहा है। कुछ घरों में सबमर्सिबल लगा है, वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.