बरेली, मई 28 -- खलीफा एकेडमी की ओर से चल रहे कॉर्पोरेट लीग में बुधवार को न्यू क्रिकेट क्लब ने इलेवन हेवन को जबकि तीसरे क्वार्टर फाइनल में बेनहर ने स्पीड क्रिकेट क्लब को हराकर सेमी फाइनल में जगह बना ली। दूसरे क्वार्टर फाइनल में न्यू क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 219 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करते हुए इलेवन हेवन 20 ओवर में 200 रन ही बना सकी। वहीं तीसरे क्वार्टर फाइनल मे बेनहर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 218 रन बनाए। जवाब में स्पीड क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 13 ओवर 110 रनों पर ही सिमट गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...