जमशेदपुर, मार्च 9 -- गोलमुरी क्षेत्र के न्यू केबुल टाउन स्थित सामुदायिक भवन मैदान में 23 अप्रैल से 1 मई 2026 तक भव्य श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में रविवार को लक्ष्मीनारायण महायज्ञ समिति की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित कर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई। समिति के सदस्यों ने बताया कि महायज्ञ का शुभारंभ 23 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। यह यात्रा लक्ष्मीनारायण मंदिर (बिरला मंदिर) से प्रारंभ होकर यज्ञ स्थल तक निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु विशेष रूप से महिलाएं शामिल होंगी।महायज्ञ के संरक्षक गुरुदेव श्री श्री 108 जय मंगला बाबा के सानिध्य में नौ दिनों तक प्रतिदिन भजन, कीर्तन और प्रवचन का आयोजन होगा। मुख्य संयोजक अनिल ठाकुर ने बताया कि यज्ञशाला में लक्ष्मी-नारायण भगवान की प्रतिमा के साथ 30x30...