धनबाद, मार्च 29 -- न्यू किड्स गार्डन विद्यालय जियलगोरा में शनिवार को दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य विजय दुबे ने शिक्षकों और छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर केक काटकर समारोह का उद्घाटन किया। मंच संचालन शोभा केसरी और सतपाल सिंह ने किया। समारोह में नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कक्षा 10 के विद्यार्थी नैना, सुनैना, कृष्णा, रवि, अंकित शर्मा ने मंच से अपने विचार साझा किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...