न्यू कानपुर सिटी में पहले फेज में होगी 788 प्लॉटों की लांचिंग
कानपुर, जून 19 -- कानपुर, मुख्य संवाददाता। केडीए की अति महत्वाकांक्षी परियोजना न्यू कानपुर सिटी की लांचिंग की तैयारी पूरी कर ली गई है। केडीए ने इसके लिए संशोधित लेआउट प्लान भी तैयार कर लिया गया है। पहले फेज में 788 प्लॉटों की लांचिंग की जाएगी जिसमें कम आय वर्ग के लोगों के लिए 50 प्रतिशत से ज्यादा प्लॉट रखे गए हैं। अत्याधुनिक तरीके से बसाई जाने वाली इस टाउनशिप में सड़कें 30 मीटर और इससे अधिक चौड़ी होंगी। गलियों में सड़कों की चौड़ाई भी नौ मीटर रखी गई है। केडीए उपाध्यक्ष अंकुर कौशिक के निर्देश पर तैयार किए गए संशोधित लेआउट प्लान में पहला फेज गंगपुर चकबदा गांव की जमीन में रखा गया है जो सिंहपुर के पास है। खास बात यह है कि लेआउट में जहां प्लॉट काटे गए हैं वहां की हर पंक्ति के पास एक बड़ा पार्क रखा गया है ताकि वहां बसने वालों को मनोरंजन के संसाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.