कानपुर, जनवरी 21 -- कानपुर, कानपुर। न्यू कानपुर सिटी परियोजना क्षेत्र के सिंहपुर कछार में अवैध रूप से विकसित की जा रही प्लॉटिंग पर बुधवार को बुलडोजर गरजा। इसके साथ ही कल्याणपुर और बिठूर थानाक्षेत्र के गांवों की और पांच बीघा जमीन को चिह्नित किया गया जहां अवैध निर्माण हो रहा है। यहां भी ध्वस्तीकरण किए जाने का निर्णय लिया गया। सिंहपुर कछार में अराजी संख्या 787 में चार बीघा और 788 में तीन बीघा जमीन पर हो रहे निर्माण को ध्वस्त करने के लिए ओएसडी डॉ. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में केडीए की टीम पहुंची। बिना नक्शा या लेआउट प्लान पास कराए ही की जा रही प्लॉटिंग केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल के निर्देश पर बुलडोजर से ढहा दी गई। दीवार से घेरी गई जमीन भी ध्वस्त की गई। इस दौरान ओएसडी ने माइक इनहेलर के जरिए स्थानीय निवासियों से अपील की कि प्राधिकरण क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.