औरंगाबाद, मई 7 -- पीछे के रास्ते घर में घुसे चोर, पुलिस जांच में जुटी फोटो- 7 मई एयूआर 3 कैप्शन- न्यू एरिया मुहल्ले में चोरी के बाद जेवरात का खाली डिब्बा दिखाती पीड़ित महिला। गोह, संवाद सूत्र। गोह थाना क्षेत्र के न्यू एरिया मुहल्ले निवासी छठू साव के घर में अज्ञात चोरों ने घुसकर लाखों रुपये मूल्य के जेवरात एवं 20 हजार रुपये नगद की चोरी कर ली। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

घटना का विवरण बताया जाता है कि बुधवार की रात घर के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे। इसी दौरान चोर मकान के पीछे के रास्ते छत पर चढ़कर घर में घुस गए और गोदरेज में रखे सोने-चांदी के जेवरात तथा नगदी लेकर फरार हो गए। गुरुवार की सुबह घर की महिलाओं को संदेह होने पर गोदरेज खोला गया तो जेवरात गायब मिले। मामले में गृहस्वामी के पुत्र मुकेश कुमार...