न्यू एफसीआई और ईटीआई उपकेंद्र तैयार, एक लाख आबादी को मिलेगी राहत
लखनऊ, जून 8 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। कानपुर रोड और दुबग्गा क्षेत्र को अब बिजली संकट से राहत मिलेगी। लेसा का न्यू एफसीआई और ईटीआई उपकेंद्र बनकर तैयार हो गया है। इससे करीब एक लाख आबादी को बिजली कटौती व लो-वोल्टेज से निजात मिलेगी। अमौसी जोन के मुख्य अभियंता राम कुमार ने सोमवार को दोनों नवनिर्मित उपकेंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान एफसीआई उपकेंद्र के एक पावर ट्रांसफार्मर को चालू कर दिया गया। ईटीआई उपकेंद्र को एक हफ्ते के भीतर चालू कर दिया जाएगा।
बिजली सप्लाई की स्थिति वर्तमान में अमौसी, सरोजनीनगर, गौरी, शांति नगर, स्कूटर इंडिया, बिजनौर रोड सहित कानपुर रोड से जुड़े इलाकों को ओल्ड नादरगंज उपकेंद्र्र से बिजली सप्लाई मिलती है, लेकिन बिजली की मांग बढ़ने पर बिजली कटौती व लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। इससे नाराज लोग कई बार उपकेंद्र पर हंगामा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.