धनबाद, दिसम्बर 20 -- जोड़ापोखर। डिगवाडीह स्थित न्यू एन्जेल्स होम स्कूल विद्यालय का 20वां स्थापना दिवस शुक्रवार को मनाया गया। मौके पर विद्यालय के निदेशक मो परवेज अख्तर और प्राचार्य मो आफताब आलम ने स्कूल के संस्थापक शब्बीर अख्तर को श्रद्धांजलि देते हुए कार्यक्रम का उद्घाटन किया। विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। निर्णायक मंडली में दिबेन सिन्हा तथा सुमित कश्यप थे। कार्यक्रम में बिन्दु, रोजमा, उत्तम, संजीव, नियाज़, सगीर, जैनब, सुमित आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.