उरई, जनवरी 3 -- कोंच(उरई)। संवाददाता न्यू ईयर विश न करने पर पत्नी से विवाद के बाद नदीगांव थाने में तैनात सिपाही ने जहर खा लिया। हालत गंभीर होने पर सिपाही को नदीगांव सीएचसी ले जाया गया। यहां से उसे उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सिपाही की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सिपाही को छुट्टी पर भेज दिया गया है। अलीगढ़ के गोंडा थाना क्षेत्र के ग्राम जगदेव नगरिया निवासी 30 वर्षीय ब्रह्मजीत 2020 बैच का सिपाही है। वह नदीगांव थाने में तैनात है। नए वर्ष के दिन उसका पत्नी से बधाई देने को लेकर कहासुनी हो गई। इसपर शुक्रवार रात वह घर से निकला और नदीगांव के जंगल में जाकर विषाक्त पदार्थ खा लिया। इसके बाद उसने पत्नी अंजना को फोन कर बताया कि जहर खा लिया है और फिर मोबाइल स्विच आफ कर लिया। पत्नी ने तुरंत थाना प्रभारी शशिकांत चौहान को इसकी जानकारी दी। उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.