गुवाहाटी, जनवरी 1 -- 8th Pay Commission: असम सरकार ने नए साल पर राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक बहुत बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। असम देश का ऐसा पहला ऐसा राज्य बन गया है जिसने 8वें राज्य वेतन आयोग (8th State Pay Commission) के गठन की घोषणा की है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार के बाद असम देश का पहला राज्य होगा जो अपने कर्मचारियों के वेतन ढांचे में संशोधन के लिए आठवें वेतन आयोग का गठन करेगा। मुख्यमंत्री ने गुवाहाटी में संवाददाताओं से कहा कि राज्य में आठवें वेतन आयोग का गठन पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव सुभाष दास की अध्यक्षता में किया जाएगा। उन्होंने कहा, ''केंद्र सरकार ने आठवां आयोग गठित कर दिया है लेकिन उसके बाद से किसी भी राज्य सरकार ने वेतन आयोग का गठन नहीं किया है। असम ऐसा करने वाला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.