रुडकी, अप्रैल 19 -- रुड़की, संवाददाता। न्यू आदर्श नगर में मोबाइल टावर को लेकर शुरू हुआ विवाद अब जनआंदोलन का रूप ले चुका है। रविवार को कॉलोनीवासियों ने एकजुट होकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया और साफ चेतावनी दी कि जब तक टावर हटाया नहीं जाएगा, विरोध जारी रहेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि घनी आबादी के बीच मोबाइल टावर लगाया जाना सीधे तौर पर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ है। उनका आरोप है कि इससे निकलने वाला रेडिएशन गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकता है, खासकर छोटे बच्चों के लिए यह खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है। लोगों का मानना है कि इस तरह के टावर रिहायशी इलाकों से दूर लगाए जाने चाहिए, लेकिन यहां नियमों को नजरअंदाज कर काम किया जा रहा है।कॉलोनीवासियों ने आरोप लगाया कि टावर लगाने वाली कंपनी बिना उचित अनुमति और सुरक्षा मानकों का पालन किए निर्माण कार्य क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.