आगरा, अप्रैल 4 -- शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू करने और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए नगर निगम ने शनिवार को भगवान टॉकीज से न्यू आगरा जाने वाले मार्ग पर विशेष अभियान चलाया। सड़क किनारे फुटपाथ घेरकर सामान बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। नगर निगम की टीम के पहुंचते ही फुटपाथ पर दुकान लगाए कई दुकानदार सामान समेटकर हटते नजर आए। अभियान के दौरान भगवान टॉकीज से भानामल हलवाई तक सड़क किनारे खड़े ठेल-धकेलों को हटवाया गया। साथ ही फुटपाथ पर कब्जा कर रखे दो स्टील काउंटर जब्त किए गए। अधिकारियों ने बताया कि फुटपाथ आमजन के आवागमन के लिए होते हैं, लेकिन कई दुकानदार इन्हें घेरकर अवैध रूप से व्यापार कर रहे थे। इससे राहगीरों को परेशानी के साथ यातायात भी बाधित हो रहा था। इसके अलावा नगर निगम की टीम ने जीवनी मंडी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.