धनबाद, जुलाई 21 -- बीसीसीएल के गोविंदपुर क्षेत्र अंतर्गत न्यू आकाशकिनारी कोलियरी व एबीजी कोलियरी में संचालित आउटसोर्सिंग परियोजना व डिपार्टमेंटल परियोजना में रविवार की रात से लेकर सोमवार की सुबह लगभग 12 बजे तक उत्पादन कार्य प्रभावित रहा। इससे कंपनी को लाखों का नुकसान हुआ है। बताया जाता है कि बारिश के कारण परियोजना के हॉल रोड में फिसलन की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी। जिसकी वजह से बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा। बारिश छुटने के बाद दोपहर 12 बजे के बाद कार्य सुचारू हुआ। बारिश को देखते हुए बीसीसीएल प्रबंधन के द्वारा सुरक्षा को लेकर दिशा निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: बारिश से ओसीपी व आउटसोर्सिंग परियोजनाओं में कामकाज पर असर यह भी पढ़ें- Dhanbad News: मुंडा धौड़ा में बारिश से बढ़ीं भू-धंसान स्थल की दरारें यह भी पढ़ें- ...