न्यू अशोक नगर स्टेशन पर ईवी चार्जिंग की सुविधा
नई दिल्ली, जुलाई 17 -- नई दिल्ली, प्रसं। न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन पर उच्च क्षमता वाला इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) चार्जिंग स्टेशन शुरू किया गया है। यह राजधानी के सबसे बड़े अल्ट्रा-फास्ट ईवी चार्जिंग स्टेशनों में शामिल है। स्टेशन पर 14 डीसी चार्जिंग पॉइंट लगाए गए हैं, जिनमें 240, 360 और 480 किलोवॉट क्षमता के चार्जर शामिल हैं। यहां निजी, व्यावसायिक ईवी और इलेक्ट्रिक बसें एक साथ चार्ज की जा सकेंगी। चार्जिंग स्टेशन में आधुनिक सुरक्षा और निगरानी प्रणाली भी स्थापित की गई है। वाहन चालक मोबाइल ऐप के जरिए चार्जिंग स्टेशन की लोकेशन और सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे। एनसीआरटीसी के अनुसार, इस सुविधा से नमो भारत स्टेशन तक निजी ईवी से आने वाले यात्रियों और आसपास के लोगों को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही अब साहिबाबाद, आनंद विहार और मेरठ साउथ सहित कुल नौ नमो भारत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.