न्यूवोको में लॉन्ग सर्विस अवॉर्ड समारोह
जमशेदपुर, मई 17 -- जोजोबेड़ा स्थित न्यूवोको विस्टास कॉर्प सीमेंट प्लांट में शुक्रवार को लॉन्ग सर्विस पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सीनियर वीपी (एचआर) संदीप पांडे, सीएमओ राजू रामचंद्रन, यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय तथा प्लांट हेड हरी किशोर गरीकापती, बिजय खां, जीएम (एचआर) राजीव मिश्रा उपस्थित रहे। अतिथियों ने कर्मचारियों की वर्षों की निष्ठा, मेहनत, समर्पण एवं कंपनी के प्रति उनके अटूट कमिटमेंट की सराहना की। अतिथियों ने कहा कि कर्मचारियों का समर्पण ही कंपनी की सबसे बड़ी ताकत है और प्रबंधन द्वारा ऐसे सम्मान समारोह का आयोजन कर्मचारियों के प्रति सम्मान एवं विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने सभी सम्मानित कर्मचारियों को बधाई देते हुए कंपनी के उज्ज्वल भविष्य के लिए उनके निरंतर सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। यूनियन के उपाध्यक्ष संजीव श्रीवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.